निमाड़ लोक कला संस्कृति अनुसंधान केंद्र
निमाड़ लोक कला संस्कृति अनुसंधान केंद्र
डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा

डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में स्थापित निमाड़ लोक कला एवं संस्कृति अनुसंधान केंद्र के माध्यम से निमाड़ अंचल की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति एवं साहित्य को संरक्षित, संवर्धित एवं प्रचारित करने हेतु निरंतर विभिन्न सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

केंद्र के अंतर्गत निमाड़ के प्रमुख साहित्यकारों, लोक नाट्य समूहों, निमाड़ी कलाकारों, लोक गायकों एवं लोक संस्कृति से जुड़े समस्त विशेषज्ञों का एक विस्तृत एवं प्रामाणिक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं शोध गतिविधियों की जानकारी समय पर संबंधित कलाकारों एवं विशेषज्ञों तक पहुँचाई जा सके।

अतः निमाड़ अंचल के सभी प्रतिष्ठित निमाड़ी साहित्यकारों, लोक कलाकारों, लोक गायक-वादकों, लोक नाट्य समूहों, सांस्कृतिक विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि वे अपना नाम, कार्यक्षेत्र, संपर्क विवरण एवं संक्षिप्त परिचय निमाड़ लोक कला एवं संस्कृति केंद्र को उपलब्ध कराएँ, जिससे उन्हें केंद्र की आगामी सभी गतिविधियों से नियमित रूप से अवगत कराया जा सके।

निमाड़ की लोक परंपरा, लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में यह केंद्र निरंतर प्रयासरत है और क्षेत्र के सभी विद्वानों एवं कलाकारों का सहयोग इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समन्वयक
निमाड़ लोक कला संस्कृति अनुसंधान केंद्र
डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा

https://mharo-nimar.in/
Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now