महिला आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Event Time & Date - Wed, May 06,2026

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित रमन इन्क्यूबेशन सेंटर में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को प्याज, टमाटर एवं अरबी पाउडर निर्माण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, लेबलिंग एवं विपणन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी दी जाएगी।


यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होंगे। वहीं कुलगुरु अरुण कुमार जोशी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में विश्वविद्यालय की एक सराहनीय पहल बताया।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now