पोषण पखवाड़ा और मिशन हैप्पी ग्रामोत्थान के तहत गोद ग्राम दोडवाड़ा में डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय की रासेयो इकाई का आयोजन हुआ

Event Time & Date - Fri, April 17,2026

खंडवा स्थित डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एम. एल. श्रॉफ फार्मेसी स्कूल द्वारा गोद ग्राम दोडवाड़ा में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि गोद ग्रामों में ग्रामोत्थान योजना के तहत पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एनएसएस अधिकारी विजय इंगले के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों को पोषणयुक्त आहार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही “मिशन हैप्पी ग्रामोत्थान” के तहत सूक्ष्म नियोजन योजना का शुभारंभ कर ग्राम विकास एवं डेटा संकलन कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. अरुण जोशी के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास एवं शोध आधारित कार्यों पर विशेष बल दिया गया।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now