डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में प्रज्ञा प्रवाह के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध एवं अकादमिक सहयोग पर सार्थक विमर्श

Event Time & Date - Thu, November 26,2026

डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. चंद्रकांत, भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मिलिंद, प्रज्ञा प्रवाह मध्य प्रांत के प्रांत प्रमुख डॉ. गोयल, श्री नीलेश जी एवं प्रज्ञा प्रवाह के खंडवा क्षेत्र प्रमुख डॉ. दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. अरुण रमेश जोशी के साथ सभी डीन एवं डायरेक्टर्स की सहभागिता में भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध एवं अनुसंधान के नवीन आयामों तथा प्रज्ञा प्रवाह के साथ भविष्य में शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक विमर्श हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों ने विश्वविद्यालय की अभिनव पहलों—हैप्पीनेस इंडेक्स, अर्थ स्टेशन, रमन इन्क्यूबेशन सेंटर तथा वनमाली ज्ञान प्रबंधन विभाग के अंतर्गत आयोजित पुस्तक चर्चा जैसे नवाचारों की विशेष सराहना की। उन्होंने अल्प अवधि में विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में प्राप्त प्रगति और निर्धारित दिशा की प्रशंसा करते हुए संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। बैठक में भविष्य में परस्पर सहयोग से विभिन्न अकादमिक एवं शोध गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करने पर सकारात्मक चर्चा हुई।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now