डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय में कैंपस रिक्रूटमेंट, 21 छात्रों ने दिए इंटरव्यू

Event Time & Date - Wed, May 27,2026

खंडवा। डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय, खंडवा में अंतिम वर्ष के स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए रोजगार भारती अभियान के अंतर्गत कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 48 विद्यार्थियों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और योग्यता का प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कैंपस रिक्रूटमेंट अभियान आयोजित करता है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में विशेष रूप से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग संचालित किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को साक्षात्कार और लिखित परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से मॉक इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास सत्र तथा पूर्वाभ्यास कक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे वे रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत रमन ग्रीन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मार्केटिंग एवं प्रोडक्शन ट्रेनी पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री विवेक माहेश्वरी ने बताया कि विभिन्न संकायों के अंतिम वर्ष के यूजी एवं पीजी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गौरतलब है कि रमन ग्रीन्स आईसेक्ट इंडिया समूह की एक इकाई है, जो प्राकृतिक एवं पारंपरिक कृषि उत्पादों के निर्माण और प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान से विद्यार्थियों को अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ने तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही।

 

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now