डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में ‘कौशल रथ’ का आगमन, एआई साक्षरता की दिशा में पहल

Event Time & Date - Sun, May 03,2026

कौशल रथ’ एक आधुनिक मोबाइल डिजिटल लैब है, जिसमें कंप्यूटर, इंटरनेट तथा एआई आधारित लर्निंग सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस रथ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एआई से संबंधित सैद्धांतिक और प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने एआई के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग एवं प्रशासन—में उपयोग और इसके बढ़ते महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, छात्रों को एआई आधारित करियर विकल्पों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘कौशल रथ’ जैसी पहलें युवाओं में डिजिटल कौशल विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एआई तकनीकों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। इस कार्यक्रम में आईसेक्ट सिटी ऑफिस से गीतिका चतुर्वेदी, नितेश सिसोदिया, विशाल कनाडे, चेतन समुद्रवर, डेटाबेस विभाग से ज्योति चतुर्वेदी तथा आईटी विभाग से स्वाति आत्रे एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि यह अभियान देशभर में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक युवाओं को एआई कौशल से सशक्त बनाना है।

 

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now