डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को “बडी फॉर स्टडी” योजना के तहत विशेष छात्रवृत्ति

Event Time & Date - Tue, April 28,2026

खंडवा स्थित डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा “बडी फॉर स्टडी” योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2026–27 की छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी दी गई। कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में 2 छात्राओं और 1 छात्र को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के श्री सौरभ शर्मा ने योजना की पात्रता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अरुण जोशी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं छात्र उपस्थित रहे।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now