क्षय रोग जागरूकता रैली का आयोजन, नागरिकों को किया गया जागरूक

Event Time & Date - Tue, March 24,2026

दिनांक 24 मार्च 2026 को क्षय रोग (TB) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। यह रैली जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—नगर निगम, घंटा घर, बॉम्बे बाजार होते हुए कोतवाली तक पहुंची तथा पुनः जिला अस्पताल पर आकर समाप्त हुई।

इस रैली में NCC कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ आम नागरिकों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक किया। रैली के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान और उपचार किया जाए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना था।

यह रैली सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now