डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के 43 स्वयंसेवकों ने एक दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 🌿
विद्यार्थियों ने तीर्थस्थल परिसर में सफाई करते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने का संकल्प दिलाया।
कुलगुरु डॉ. अरुण रमेश जोशी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे युवा शक्ति की जिम्मेदार भागीदारी बताया।