राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ

खंडवा — डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज में नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार पांडे की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को कमजोर करता है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

लगभग 80 स्वयंसेवकों ने इस अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद एनएसएस टीम विश्वविद्यालय के गोद ग्राम भोजाखेड़ी पहुंची, जहां ग्रामीणों के बीच स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. पांडे ने ग्रामीणों को नशे की बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से 23 सितंबर तक विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

यह आयोजन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now