राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, NCC कैडेट्स ने दी शानदार प्रस्तुति

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के संयोजक कौशल मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी एवं कुलसचिव रवि चतुर्वेदी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट ममता राव के निर्देशन में गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में कुलदीप सोलंकी ने देशभक्ति कविता का पाठ किया। एनसीसी कैडेट शिवानी बास्कले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रमन ग्रीन एवं रमन इनक्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने अनुशासन और ईमानदारी के साथ देश के विकास में सहभागिता पर जोर देते हुए ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी ने सस्टेनेबल मॉडल के माध्यम से युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया और विश्वविद्यालय के विजन का उल्लेख किया।

कार्यक्रम का संचालन बुद्ध अड़ाजे, प्रशांत सालवी, गूंज, चांदनी एवं समृद्धि ने किया। समापन अवसर पर छात्र परिषद अध्यक्ष स्नेहमणी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now