रमन उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

खंडवा। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन 2026–2035 का लोकार्पण किया गया तथा “रमन उत्कृष्टता पुरस्कार” का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. संतोष चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. चौबे ने कहा कि आंबेडकर के विचार आज भी समानता, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण तकनीक बताते हुए इसके संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया तथा शिक्षकों से इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. सगीर मोहम्मद ने हैप्पीनेस इंडेक्स पर प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर प्रकाश डाला। वहीं अर्चना कुमारी ने आईडीपी एवं परीक्षा प्रणाली में सुधार संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। आईटी विभाग प्रमुख स्वाति अत्रे ने एआई मिशन की विस्तृत जानकारी दी।

अंत में कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया, जबकि कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी ने इसे विश्वविद्यालय की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now