डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में ‘फिनटेक ट्रेड एंड कॉमर्स’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने फिनटेक, डिजिटल कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर साझा किए विचार

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में ‘फिनटेक ट्रेड एंड कॉमर्स’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को फिनटेक 2.0, डिजिटल कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों से परिचित कराते हुए उन्हें भविष्य के डिजिटल उद्यमों के लिए तैयार करना था।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए। मुंबई की मैनेजमेंट गुरु प्रो. मीन टिटिना ने मानव बुद्धिमत्ता और AI के समन्वय पर चर्चा करते हुए कहा कि मानव मस्तिष्क ज्ञान और रचनात्मकता का केंद्र है तथा AI का उपयोग एक सहायक तकनीक के रूप में किया जाना चाहिए।

खंडवा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने RBI और SEBI जैसी संस्थाओं के नियामक नियमों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए व्यवसाय को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता बताई। इंदौर के AI प्रोफेशनल सिद्धार्थ गुप्ता ने फिनटेक और MSME क्षेत्र में युवाओं के लिए उभरते करियर अवसरों की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान भोपाल के CA मनीष दुबे ने UPI, क्रिप्टोकरेंसी एवं डिजिटल ट्रेड जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा शोध पत्रों की प्रस्तुति और पोस्टर प्रेजेंटेशन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट शोधकर्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला ने विद्यार्थियों को वित्तीय तकनीक, डिजिटल व्यवसाय, AI और आधुनिक कॉमर्स की बदलती संभावनाओं को समझने तथा भविष्य की रोजगार एवं उद्यमिता आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now