डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में शुक्रवार 24 July 2026 को होगा विशाल रोजगार मेला

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सी.वी. रमन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां एवं प्रोडक्शन हाउस भाग लेंगे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि शिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख विवेक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि रोजगार मेले का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10:00 बजे होगा। मेले में कॉमर्स, मैनेजमेंट, आईटी, विज्ञान, कृषि, तकनीकी, कला, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं एजुकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कंपनियां सहभागिता करेंगी।

इस रोजगार मेले में आयश्वर रूरल सपोर्ट प्रोग्राम, आईसेक्ट, एचडीबी फाइनेंस, आरबीएल बैंक, करियर्स इन कॉर्प सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी भाग लेंगी। यह रोजगार मेला स्नातक, स्नातकोत्तर एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुला रहेगा।

मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी शुक्रवार तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही, मेले के दिन भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।

विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से इस रोजगार मेले में भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का आग्रह किया है।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now