डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में 9-10 अगस्त को वनमाली सृजन केंद्र का राष्ट्रीय सम्मेलन

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में 9 एवं 10 अगस्त 2026 को वनमाली सृजन केंद्र का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय संगोष्ठी, छात्र सम्मान एवं अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं वनमाली सृजनपीठ के संस्थापक संतोष चौबे करेंगे। सम्मेलन की शुरुआत वनमाली की 114वीं जयंती के अवसर पर 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे होगी। इसमें देशभर से विभिन्न सृजन केंद्रों के अध्यक्ष, साहित्यकार एवं संयोजक सहभागिता करेंगे।

आयोजन में डॉ. विनिता चौबे, डॉ. अदिति चतुर्वेदी (प्रतिनिधि, भोपाल), डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी (कुलाधिपति, स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, भोपाल), ज्योति खुरसूरी (राष्ट्रीय संयोजक, वनमाली सृजनपीठ) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन के दौरान साहित्य, सृजन एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग 2026 की उपविजेता टीम निमाड़ ईगल्स के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ‘असेट विजन फॉर स्पोर्ट्स’ विषय पर व्याख्यान देंगे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं क्रिकेट किट प्रदान की जाएगी।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन साहित्य, शिक्षा, सृजनात्मकता और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।



Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now