खंडवा — डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 संकायों की 31 टीमों ने सामाजिक और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए एआई आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने गणित के लिए एआई संचालित डिटेंशन इंटरवेंशन, स्वास्थ्य देखभाल, ड्रग आइडेंटिफिकेशन सिस्टम, हर्बल हेयर टॉनिक, एडवर्स ड्रग रिएक्शन और बायोडिग्रेडेबल बैनर्स जैसे विषयों पर अपने विचार और प्रोजेक्ट पेश किए।
डीन डॉ. योगेश महाजन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, शोध और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करना है। निर्णायक मंडल में डॉ. योगेश महाजन, डॉ. शशिकांत शर्मा, डॉ. करण महाजन, डॉ. शारदा दुबे और डॉ. संदेश दुप्तरी शामिल रहे।
कुलसचिव डॉ. अनिल तिवारी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग विद्यार्थियों की तकनीकी सोच को मजबूत करते हैं।
कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं।
🏆 प्रतियोगिता में:
प्रथम पुरस्कार — पॉलीटेक्निक टीम को “थ वे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग” विषय पर
द्वितीय पुरस्कार — फार्मेसी टीम को “बायोडिग्रेडेबल बैनर्स पोस्टर्स” विषय पर
तृतीय पुरस्कार — मैनेजमेंट टीम को “जैकफ्रूट वेस्टेज से पैकेजिंग” विषय पर
पुरस्कार वितरण कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक आदित्य गिरिहोत्रा ने किया।