डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के जॉब फेयर में 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया भाग, 350 से अधिक युवाओं

खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा द्वारा आयोजित ओपन जॉब फेयर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ खंडवा एवं आसपास के जिलों के 350 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रोजगार मेले में 20 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कंपनियों ने सहभागिता करते हुए युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप तथा कौशल विकास के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी, कुलगुरु डॉ. अरुण रमेश जोशी तथा आईसेक्ट समूह के प्रोजेक्ट प्लेसमेंट प्रमुख श्री उद्भव चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी श्री विवेक माहेश्वरी ने बताया कि जॉब फेयर का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर करियर के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल नौकरी खोजने के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार प्रदान करने योग्य एवं उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि श्री उद्भव चटर्जी ने कहा कि आईटी, एग्रीकल्चर, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, फाइनेंस तथा सोलर एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। जॉब फेयर के दौरान कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किए।

विश्वविद्यालय के ट्रांसफॉर्मेटिव एवं परफॉर्मेटिव एजुकेशन मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। रोजगार मेले ने युवाओं को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने और अपने करियर को नई दिशा देने का प्रभावी अवसर प्रदान किया।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now