खंडवा। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खांडवा द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से 25 एवं 26 अगस्त को फिनटेक एवं फिनटेक आधारित व्यापार और वाणिज्य विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
सेमिनार में वित्तीय तकनीक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण समकालीन विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।
कुलसचिव रवि चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देशभर से शोधार्थी, प्राध्यापक एवं उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
सेमिनार का आयोजन कुलगुरु डॉ. अरुण आर. जोशी के संरक्षण तथा संयोजक डॉ. वरुण महाजन एवं सह-संयोजक डॉ. मोहम्मद समीर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
सेमिनार का प्रमुख उद्देश्य सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में विचार-विमर्श एवं शोध को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन फिनटेक के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, अवसरों और चुनौतियों पर अकादमिक एवं औद्योगिक दृष्टिकोण को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास होगा।