क्लाइमेट चेंज सत्याग्रह आश्रम के भूमिपूजन में डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय की सहभागिता

एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के साथ विश्वविद्यालय ने किया एमओयू, जलवायु परिवर्तन जागरूकता, नवीकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर करेंगे कार्य

खंडवा। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता एवं ऊर्जा स्वराज की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा ने क्लाइमेट चेंज सत्याग्रह आश्रम के भूमिपूजन समारोह में सहभागिता की। यह आयोजन भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं ‘सोलर मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से लोकप्रिय डॉ. चेतन सिंह सोलंकी के पैतृक गांव भीकनगांव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी एवं श्री प्रभुजी नागर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस विशेष आयोजन की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से एकत्रित मिट्टी को आश्रम के भूमिपूजन समारोह में शामिल किया गया। इसमें डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा की ओर से भी मिट्टी का योगदान दिया गया, जो राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण अभियान में विश्वविद्यालय की सहभागिता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

इस अवसर पर विश्वविक्लाइमेट चेंज सत्याग्रह आश्रम के भूमिपूजन में डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय की सहभागिता

द्यालय की ओर से रिसर्च एंड डेवलपमेंट (RND) के निदेशक डॉ. गणेश मालगया ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय एवं एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन जागरूकता, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरणीय स्थिरता एवं ऊर्जा स्वराज के क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों एवं जनजागरूकता की संभावनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

विश्वविद्यालय की यह पहल पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जिम्मेदार शैक्षणिक संस्थान की भूमिका को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों एवं समाज को सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय की एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी शिक्षा और अनुसंधान को सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से जोड़ते हुए एक हरित, टिकाऊ और ऊर्जा-सक्षम भविष्य के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास है।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now