डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा के विद्यार्थियों ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय एवं निमाड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता 15 से 18 फरवरी 2026 तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 330 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान के छात्र गोल्डी फूलमाली एवं शुभम मसानी ने स्वर्ण पदक एवं 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की, जबकि अनोष रावजी ने उत्कृष्टता पदक अर्जित किया। कुलपति डॉ. अरुण आर. जोशी ने इसे युवाओं के कौशल विकास की दिशा में प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। प्रतियोगिता में प्रो. दीपक कौशल ने समन्वयक एवं मार्गदर्शक के रूप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।