CVRU Signs MoU with NFTCI for Skill Development

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा ने 30 जनवरी 2026 को नेशनल फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (NFTCI), नई दिल्ली के साथ पर्यटन विकास एवं सतत गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पर्यटन, हरित ऊर्जा, सर्कुलर इकोनॉमी, ग्रामीण विकास एवं किसानों के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में संयुक्त कार्य को सशक्त करेगा। एमओयू पर कुलपति डॉ. अरुण रमेश जोशी, कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी तथा एनएफटीसीआई के प्रबंध निदेशक श्री लोकेश राव चव्हाण ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध एवं रोजगारोन्मुखी अवसर प्राप्त होंगे। यह एमओयू विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now