Alcohol Prohibition Day Oath Ceremony

खंडवा। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्यपान निषेध संकल्प दिवस मनाया गया। एन.एस.एस. इकाई के तत्वावधान में छात्रों, स्टाफ तथा वाहन चालक–परिचालकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी ने युवाओं से मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध में कु. आयुषी सेन एवं पोस्टर मेकिंग में कु. खुशी चौहान प्रथम रहीं।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now