कुश्ती प्रतियोगिताओं में डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बी.ए. के छात्र नीरज पटेल, पवन पटेल एवं निखिल राजपूत ने अपने-अपने भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वहीं देपालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा माधुरी पटेल ने 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश केसरी का खिताब हासिल किया। पवन पटेल ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कुलगुरु डॉ. अरुण रमेश जोशी एवं कुलसचिव श्री रवि चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now